
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ पी. वी. स्कूल ऑफ डांस का 7वां वार्षिक उत्सव सर्वोदय हॉस्पिटल ऑडिटोरियम में बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन का भव्य संचालन महाराष्ट्र मित्र मंडल, तथा डार्क एंजल्स डांस एरीना के सहयोग से किया गया।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया और विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात बच्चों ने गणेश वंदना पर एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
3 से 6 वर्ष की उम्र के नन्हे बच्चों ने अपने पिताओं को समर्पित एक भावनात्मक डांस परफॉर्मेंस के ज़रिए सभी का दिल जीत लिया।
वहीं कुछ बच्चों ने 1980 से लेकर 2025 तक के बॉलीवुड के सफर को नृत्य के माध्यम से मंच पर जीवंत किया।
एक समूह ने भारतवर्ष को समर्पित प्रस्तुति दी, जिसमें विविधता में एकता को दर्शाने के लिए बच्चों ने विभिन्न पारंपरिक परिधानों में नृत्य किया।
स्टेज वन स्टूडियोज़ के बच्चों ने लाइव पंजाबी सिंगिंग और ढोल की ताल पर एक शानदार प्रस्तुति दी, जिसने कार्यक्रम को जीवंत कर दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
पंजाब की संस्कृति को भी बच्चों ने जोश और उमंग के साथ प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
एक विशेष प्रस्तुति में बच्चों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका के माध्यम से ‘पूर्ण स्वराज’ की भावना को मंच पर प्रस्तुत किया।
पी. वी. स्कूल ऑफ डांस के संस्थापक श्री अक्षय पाँचल ने बताया कि यह वार्षिक उत्सव हर वर्ष आयोजित किया जाता है, ताकि बच्चों द्वारा सीखी गई कला को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिले और उनके अभिभावकों को उनकी मेहनत देखने का मौका मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि:
• डॉ. अनुपमा दास (सीनियर कंसल्टेंट)
विशेष अतिथि:
• श्री हरदीप सिंह (स्टेज वन स्टूडियोज़)
• आरजे कवनीत (पंजाबी फीवर)
• श्रीमती अंजू मुंजाल
• श्रीमती रजनी वर्मा (वुमेन्स क्लब, ग्रेटर फरीदाबाद)
• श्री अतुल त्यागी (गणेशा डांस अकादमी)
• श्री सचलीन सिंह (नचंशाह)
• श्रीमती रामांदीप कौर (एमएससी भांगड़ा कोच)
• श्री प्रभु दयाल (सीएम फ्लाइंग स्क्वाड)
• श्रीमती सपना सूरी (रेडियो महारानी)
विशेष उपस्थिति:
महाराष्ट्र मित्र मंडल से:
• अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पंचाल
• श्री प्रवीण राठौर
• श्री श्रीकांत चासकर
• श्री लक्ष्मण पंचाल
• श्री विकास शिवालय
• श्री रोहित पंचाल
डार्क एंजल्स डांस एरीना से:
• श्री मानव जयंती
• श्री अरविंद राजपूत
• श्रीमती अंजलि
• श्री लकी बराड़
पी. वी. स्कूल ऑफ डांस की टीम:
• संस्थापक: श्री अक्षय पंचाल
• प्रशिक्षक टीम: शोभित, बलवीन कौर, निशांत, मनीष, ऋषभ, अंकित सर
यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और सामूहिक सहभागिता का जीवंत उदाहरण रहा, जिसने सभी दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ी।







