
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ 2nd जूनियर रविंदर फागना समर कप 2025, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच किंग्स इलेवन ओर रॉयल चैलेंजर के बीच खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर ने किंग्स इलेवन को 38 रन से हराया। यह मैच 35 ओवर का था और रॉयल चैलेंजर ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रॉयल चैलेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 31.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 157 रन का लक्ष्य दिया।
रॉयल चैलेंजर की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए वंशज भाटिया ने 58 गेंदों में 4 चौके की मदद से 34 रन, यशस्वी सुल्तानिया ने 21 गेंदों में 5 चौके की मदद से 31 रन बनाए। किंग्स इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए फैजल मलिक ने 7 ओवर मे 22 रन देकर 3 विकेट, पर्व भाटिया ने 4.2 ओवर मै 31 रन देकर 2 विकेट, मयंक नायक, आरव ओर अंशुल खटाना ने 1–1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन ने 32.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा।
किंग्स इलेवन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हनी भडाना ने 76 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 40 रन, फैजल मालिक 37 गेंदों मै 1 चौके की 17 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रीत ओर जश्न ने 2–2 विकेट, कृष्ण तिवारी, भाविक वाधवा, वंशज भाटिया ओर अमन पाशा ने 1–1 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच वंशज भाटिया को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच फैजल मलिक को घोषित किया गया।







