
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दिनांक 7 से 12 अप्रैल तक संपन्न हुई “थाईलैंड वर्ल्ड कप किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता” में 31 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल फरीदाबाद हरियाणा की अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी सुश्री रिद्धिमा कौशिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न इवेंट एवं भार वर्ग में चार स्वर्ण पदक हासिल किया, पश्चिम बंगाल के ढिबर आराध्य ने दो स्वर्ण पदक; महाराष्ट्र के शांतनु पद्माकर सागर ने एक स्वर्ण पदक जीतकर भारत को अंतर्राष्ट्रीय पदक तालिका में 7 वां स्थान दिलाया.
‘वाको इण्डिया किकबॉक्सिंग महासंघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की इस “वर्ल्ड कप किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता” में लगभग 42 देशों के 1000 से ज्यादा खिलाडी भाग ले रहे थे. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कुल 7 स्वर्ण पदक, 13 रजत पदक एवं 7 कांस्य पदक हासिल कर विभिन्न देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय पदक तालिका में 7 वां स्थान हाशिल किया.

पदक जितने वाले खिलाडियों में से सुश्री रिद्धिमा कौशिक ने किक लाइट एवं लाइट कांटेक्ट इवेंट के दो वजन भार वर्ग में 4 स्वर्ण पदक जीते, फरीदाबाद हरियाणा की सुश्री श्रद्धा रंगर ने म्यूजिकल एवं क्रिएटिव फॉर्म्स में दो रजत पदक एवं पॉइंट फाइट इवेंट में एक कांस्य पदक जीता, पश्चिम बंगाल की सुश्री ढिबर आराध्य ने दो स्वर्ण पदक; महाराष्ट्र के शांतनु पद्माकर सागर ने एक स्वर्ण पदक; सुश्री अनुष्का तमांग ने एक रजत पदक, सुश्री दीक्षिता ने के वन इवेंट में रजत पदक, उत्तर प्रदेश क़ी सुश्री अनजलि कुमारी ने लो किक इवेंट में रजत पदक, मिथिलेश नीलम बड़ोलिया ने रजत पदक, पूजा पटेल ने 2 रजत पदक, हिमाचल प्रदेश के अखिल कुमार ने किक लाइट एवं लाइट कांटेक्ट इवेंट में दो रजत पदक, अभिषेक सैनी ने रजत पदक, उत्तर प्रदेश क़ी सुश्री शिखा यादव ने लो किक इवेंट में रजत पदक, राजेंदर घरती मगर ने किक लाइट इवेंट में रजत पदक, चेतन बबुआ ललाम ने किक लाइट इवेंट में कांस्य पदक, सनिका देवी ने फुल कांटेक्ट इवेंट में कांस्य पदक, सुश्री रियांशी रॉय ने कांस्य पदक, आदित्य मकोरवाल एवं अभिषेक सैनी, जय श्रीनिवासन ने लौ किक इवेंट में एक कांस्य पदक, ने अपने अपने वजन वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवन्वित किया है.
टीम के मुख्य कोच तमिलनाडु के श्री सुरेश बाबू एवं सहायक कोच उत्तर प्रदेश से श्री अरविन्द शेरवालिया थे, रेफ़री श्री टेंकी दुर्गा एवं श्री सतीश वसुपाल्ली थे, टीम मैनेजर श्रीमती नीलम बड़ोलिया, श्रीमती काकली शील एवं स्पोर्ट्स फिसिओ डा. प्रदन्या पाटिल थी.
खिलाडियों इस शानदार जीत पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के उप महानिदेशक श्री मयंक श्रीवास्तव, आई. पी. एस. एवं वाको इण्डिया किकबॉक्सिंग महासंघ की चेयरमैन श्री आनंद मोहन शरण आई. ऐ. एस. ने सभी खिलाडियों एवं अधिकारीयों को अपनी शुभकामनायें एवं बधाई दी हैं. राष्ट्रीय सलाहकार समिति की सदस्य श्री दिनेश रघुवंशी एवं क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष श्री आनंद मेहता ने भी अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दीं हैँ.







