फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के बीसीए विभाग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने जी.जी.डी.एस.डी. महाविद्यालय, पलवल में आयोजित अंतर महाविद्यालय क्विज प्रतियोगिता टेकक्वेस्ट 2025 में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
बीसीए डीन दिनेश कुमार तथा विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी हुड्डा ने विद्यार्थियों प्रशांत कौशिक तथा उमेश चौहान को दूसरा स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। इस अवसर पर कविता शर्मा, सोनिया चमोली तथा जाकिर हुसैन भी उपस्थित रहे
