
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ की स्वच्छता सेनानी टीम ने शनिवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार गुप्ता, महासचिव दिनेश गुप्ता और कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते है ।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भारत में स्वच्छता और स्वच्छता की अद्भुतता को प्रोत्साहित करना है । स्वच्छता सैनानी टीम संयोजक डॉ. अशोक कुमार निराला तथा स्वच्छता समन्वयक डॉ रेखा सैन के
देखरेख में इसका आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्देशय
इसके तहत, लोगों को जागरूक किया जाता है कि वे अपने घरों,
सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखें । यह प्रतियोगिता
ही नहीं थी बल्कि जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए
एक पहल है । इसका एक महत्वपूर्ण भूमिका स्वच्छता से जुड़े
बीमारियों को नियंत्रित करना भी है । स्वच्छ भारत अभियान
के माध्यम से हम एक स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर
कदम बढ़ा रहे हैं । इस अवसर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डा
जयपाल सिंह, डा सुप्रिया ढांडा, डा पूजा सैनी, श्री सुभाष और श्री
लवकेश उपस्थित रहें ।





