फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर- 16ए फरीदाबाद के महिला प्रकोष्ठ द्वारा सात दिवसीय योग एवं ध्यान प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के समापन पर शनिवार को छात्राओं ने एक योग प्रस्तुति भी दी।
कार्यशाला के समापन समारोह पर प्राचार्या डॉ. सुनिधि ने कहा कि तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए योग एवं ध्यान जरूरी है। उन्होंने सभी छात्राओं को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की बात कही तथा योग की महत्ता के बारे में भी बताया।महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज डॉक्टर सोनिया ने बताया कि महाविद्यालय में सात दिवसीय योग एवं ध्यान प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ था। इन सात दिनों में छात्राओं को अलग-अलग दिन विभिन्न आसन एवं प्राणायाम सिखाए गए।
योग प्रशिक्षक सचिन एवं उनकी सहायक तबस्सुम ने छात्राओं को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग आसन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के सदस्य सविता नागर एवं प्रिया और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
