फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 16-ए फरीदाबाद में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार सौ, आठ सौ मीटर रेस, सेक रेस, थ्री लेग रेस, ज्वैलियन थ्रो प्रतियोगिता का का आयोजन हुआ । इस प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की छात्रा करूणा ने सौ मीटर फर्राटा रेस, शॉटपुट एवं ज्वैलियन थ्रो में प्रथम स्थान हासिल कर बेस्ट एथलीट का खिताब भी अपने नाम किया प्रतियोगिता के समापन समारोह पर प्रसिद्ध कवि दिनेश रघुवंशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । उन्होंने कविताओं के माध्यम से छात्राओं को मां, बेटी, एवं अध्यपक के रिश्तो का महत्व बतलाया । उन्होंने बेटे पर आधारित एक कविता की पंक्तियों में कहा कि, मेरी आंखों का तारा ही मुझे आंखें दिखाता है, जिसे हर इक खुशी दे दी, वो हर गम से मिलाता है, सिखाया बोलना जिसको वो चुप रहना सिखाता है । उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में बढचढ कर हिस्सा लेने के लिए भी प्रेरित किया ।
प्राचार्या डा. सुनिधि ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल जरूरी है, इससे व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बल मिलता है । जीवन में एक अच्छे मार्गदर्शक का होना जरूरी है। लेकिन मेहनत एवं लगन से लक्ष्य का पीछा करने वाले जीवन में कभी असफल नहीं होते । उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता एवं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. बलवीर दहिया ने कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं अच्छे खिलाड़ियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि छात्राओं ने जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रौशन किया है ।
इससे महाविद्यालय की अन्य छात्राओं में उत्साह का माहौल है । उन्होंने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया। महाविद्यालयों की छात्राओं ने एक हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया । कार्यक्रम में मंच संचालन डा. बलराम आर्य ने किया तथा वरिष्ठ प्राध्यापिका नीलम रानी ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया । इस मौके पर भारत विकास परिषद के संगठन सचित मनीष मित्तल एवं रोटरी क्लब से नवीन गुप्ता मौजूद रहे ।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम :-
प्रतियोगिता के दूसरे दिन की शुरुआत आठ सौ मीटर रेस के साथ हुई जिसमें बीजेएमसी प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्या भारद्वाज ने प्रथम स्थान, बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा बबली ने द्वितीय स्थान एवं निर्जला एवं एकता ने क्रमशः तृतीय स्थान हासिल किया । उंची कूद में कोमल मलकानी ने प्रथम, दिव्या भारद्वाज ने द्वितीय एवं लक्ष्मी ने तृतीय स्थान हासिल किया । लंबी कूद में कोमल मलकानी ने प्रथम , प्रीति ने द्वितीय एवं पूजा ने तृतीय स्थान हासिल किया । वहीं दो सौ मीटर रेस में करूणा ने प्रथम एवं कोमल मलकानी ने द्वितीय एवं नंदिता ने तृतीय स्थान हासिल किया ।
थ्री लैग रेस में अंशु एवं स्वाति की जोड़ी ने प्रथम स्थान, कशिश एवं भावना की जोड़ी ने द्वितीय स्थान ,कुमकुम एवं रौशनी की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। सेक रेस में एकता ने प्रथम, रीतू ने द्वितीय एवं रतनदीप तथा उन्नति ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया । प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली छात्राओं को नकद रूपय एवं प्रशस्ति
