
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बोंग डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्मिता व पत्रकार एहसास कांजीलाल अपनी दूसरी डॉक्यूमेंट्री फिल्म द् सेक्रेड स्कल्स की शूटिंग शुरु करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जो अघोरियों की रहस्यमय व आकर्षक दुनियां की एक गहन खोज है। फिल्म की शूटिंग 14 जनवरी 2025 को प्रयागराज में आयोजित महाकुभ मेले के दौरान शाही स्नान से शुरु की गई।
एहसास कांजीलाल अपनी पहली डॉक्यूमेंट्री रेड नॉट्स की जबरदस्त सफलता के बाद, जिसमें राष्टीय व अंतराष्टीय स्तर पर 30 से अधिक पुरस्कार जीते थे, एहसास अनकही कहानियों को गहराई से जानने के लिए तैयार है। द् सेक्रेड स्कल्स रहस्यमय अघोरी संप्रदाय के अस्तित्व, विश्वास, जीवनशैली, इतिहास व वर्तमान वास्तविकताओं में एक गहरी अंतदृष्टि प्रदान करने का वादा करती है। द् सेक्रेड स्कल्स डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पोस्टर हॉल ही में रिलीज किया गया था।
एहसास कांजीलाल ने कहा कि यह सिर्फ एक डॉक्यूमेंट्री नहीं है बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है। द् सेक्रेड स्कल्स के माध्यम से हमारा उद्देश्य अघोरियों की मान्यताओं व रीति रिवाजों के सार को पकडते हुए गलत समझे जाने वाले और अक्सर गलत तरीके से प्रस्तुत किए जाने वाले अघोरियों पर प्रकाश डालना है।
उनकी पहली डॉक्यूमेंट्री रेड नट्स बहुत सफल रही। इसके बाद फिल्म निर्माता एहसास कांजीलाल अपनी अगली फिल्म पर काम शुरु करने के लिए तैयार है। एहसास कांजीलाल की दूसरी डॉक्यूमेंटी द् सेक्रेड स्कल्स आम आमदी को रहस्ममयी अधोरी संतों की दुनियां में ले जाएगी, उनके पवित्र अनुष्ठानों, ऐतिहासिक उत्पति व समकालीन समाज में उनके महत्व को उजागर किया जाएगा। द् सेक्रेड स्कल्स अधोरो के जीवन का गहन अंवेषण करने का वादा करती है, जो अपनी अपरंपरागत व अक्सर गलत समझी जाने वाली प्रथाओं के लिए जाने जाते है। इस अनुष्ठान के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालेगा। यह दर्शकों के सामने अघोरी जीवनशैली का गहन चित्र प्रस्तुत करेगा।
सुमना कांजीलाल व मोजोटेल एंटरटेनमेंट्स एंड डिस्टीब्यूशंस द्वारा निर्मित द् सेक्रेड स्कल्स एक समुदाय के व्यावहारिक व श्रद्धपूर्ण चित्रण के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने का वादा करता है। एक समुदाय जो लंबे समय से रहस्य मेंं डूबा हुआ है। महज 23 साल की उम्र में कांजीलाल का निर्देशन एक बार फिर उनकी इस अनूठी दृष्टि व कहानी करने के कौशल को सामने लाएगा। निर्मताओं का मानना है कि यह वृतचित्र एक ही समय में जानकारीपूर्ण व प्ररेक होगा।
दिल्ली के रहने वाले गौरव छाबड़ा व उनके प्रोडक्शन हाउस प्रज्ञामैटिक फिल्म्स द्वारा निर्मित, गौरव छाबडा द्वारा सह निर्मित व प्रशंसित अभिनेत्री तनुश्री चक्रवर्ती द्वारा प्रस्तुत द् सेक्रेड स्कल्स में एक गहन किरदार प्रस्तुत किया है। विश्व स्तर पर गूंजने वाली सम्मोहक कहानियों की प्रतिष्ठा के साथ फिल्म निर्माण में एक मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।