फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में खुशी का माहौल रहा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता जोकि 24 अप्रैल 2022 से 3 मई 2022 तक बेंगलुरु के जैन विश्वविद्यालय में आयोजित हुई। देश भर से अनेक विश्वविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभागिता दर्ज की। इस महाकुंभ में देश भर से लगभग 4000 खिलाड़ियों ने अपना दमदार प्रदर्शन दिखाया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की आर्चरी (तीरंदाजी) की खिलाड़ी रितिका यादव ने टीम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं पुरुष टीम वर्ग में विकास, विकास डागर व तरुण दीक्षित ने भी अग्रवाल महाविद्यालय का नाम रोशन करते हुए रजत पदक जीता।आर्चरी के साथ-साथ शूटिंग प्रतियोगिता में भी महाविद्यालय के 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम वर्ग में महाविद्यालय की छात्रा शिखा नरवाल, आरजू व साक्षी ने रजत पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया और अनमोल जैन ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। सभी खिलाड़ियों की शानदार जीत पर अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ताएवं उनकी समस्त टीम ने भी विजेताओ को बधाई दी।अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता तथा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने सभी विजेता खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर व मिठाई खिला कर स्वागत किया और सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
श्रीमती कमल टंडन, खेल संयोजक डॉ. के.एल. कौशिक, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. सारिका, डॉ. रेखा सैन, डॉ. इनायत चौधरी, श्री मनमोहन सिंगला, श्रीमती संतोष गुप्ता व शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता डॉ. जगबीर सिंह, मोहित हुड्डा व कोच हरकेश, दीपक, अंजु रानी व महाविद्यालय के अन्य प्रवक्ता गण उपस्थित रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
