फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डेंगू व अन्य कई रोगों में रक्त से प्लाज्मा अलग करने के लिए प्रयोग की जाने वाली प्लाज्मा पृथक्करण मशीन अब बीके नागरिक अस्पताल में भी उपलब्ध होगी । एस्कॉर्ट कंपनी द्वारा जिला के लोगों की सुविधा के लिए एफेरेसिस मशीन बीके नागरिक अस्पताल को उपलब्ध करवाई गई है। कंपनी के अधिकारियों ने बुधवार को यह मशीन बीके अस्पताल को सौंपी।एफेरेसिस मशीन का शुभारंभ करने के पश्चात उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि जिला के जरूरतमंद रोगियों की मदद में यह मशीन बेहद कारगर साबित होगी। उपायुक्त ने कहा कि डेंगू के रोगियों को प्लाज्मा की आवश्यकता होती है। अब तक इस तरह की मशीन बीके नागरिक अस्पताल में उपलब्ध न होने की वजह से रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था । प्लेटलेट्स के लिए प्राइवेट अस्पतालों अथवा लैब में भुगतान करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि एस्कॉर्ट कंपनी द्वारा 23 लाख रुपए की लागत से यूएसए में बनी यह एफेरेसिस मशीन आज बीके नागरिक अस्पताल को दान की गई है। उन्होंने कहा कि इस मशीन से 1 घंटे में 30,000 प्लेटलेट्स अलग हो सकते हैं। सीएमओ डॉ विनय गुप्ता ने एस्कार्ट कम्पनी का धन्यवाद किया औऱ कहा कि इससे फरीदाबाद जिला की बड़ी आबादी खासकर ग्रामीणों को डेंगू के इलाज में मदद मिलेगी। यह मशीन लोगों के ईलाज के लिए कारगर सिद्ध होगी।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
