
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन (एमआईएसएफ) द्वारा सेक्टर 16 मार्केट में सागर सिनेमा के पास एक मेडिकल सेंटर बनाया गया जिसमे मात्र 50 रुपए में बी पी, शुगर, नाड़ी, वज़न लंबाई आदि जांच की जाएगी (यानि ओपीडी फीस और जांच 50 रुपए में ), साथ में सभी प्रकार के लेब टेस्ट में 25 प्रतिशत डिस्काउंट, स्त्री रोग की सलाह मात्र 100 रुपए में और प्रसव तक प्रोसेसिंग में भी 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी, यानि सभी कार्य रियायती दरों पर ।
पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा के कर कमलों मेडिकल सेंटर का किया गया । उन्होंने मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर सुमंत गुप्ता को इस उम्दा कार्य मे सहयोग कर जनता की भलाई का कार्य किया है, इसकी जिनती सराहना की जाय उतनी कम है । मुख्य अतिथि के पहुचने पर उनका माला पहना कर स्वागत किया गया । श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि वह तो महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन का एक हिस्सा रही है, मैंने तो समाज सेवा का काम आदरणीय पटवा अंकल से सीखा है और एसा व्यक्ति है जो हर सामाजिक कार्य में खड़े मिलेंगे, उम्र से 81 वर्ष और कार्य से 81 का उल्टा 18 वर्ष । उन्होंने नए कार्य की बधाई देते हुए प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि पटवा साहब के साथ कंधा से कंधा मिलाने वाले उमेश अरोड़ा किसी काम में पीछे नहीं है और साथ मे कई नौजवान कार्य करने को तत्पर रहते है । उन्होंने ने कहा कि जो कोई नहीं कर पाया वह कार्य यह संस्था कर रही है, पूरे हरियाणा में फरीदाबाद से स्टेम सेल दान दाता पंजीकरण का कार्य जो लाइलाज बीमारी का जीवन रक्षण करता है वह यह संस्था कर रही है,
संस्था के निदेशक उमेश अरोड़ा ने अन्य गतिविधियों की जानकारी दी जैसे, नियमित रक्त दान शिविर लगाना, सिलाई केंद्र, कंप्युटर प्रशिक्षण केंद्र, दिव्यांग बचों बचों की पाठशाला चलाना, रोटी बैंक से असहाय लोगों को दो वक्त भोजन देना आदि ।
संस्था के उपाध्यक्ष प्रमोद सचदेवा ने सभी अतिथियों का व अगुंतकों का धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर कीस्टो दयाल मिश्रा, दिवाकर मालिक, योगेश मल्होत्रा, प्रोमिल जैन, सोनिया, पूजा, सत्यनारायण जैन, प्रदीप बंसल आदि उपस्थित थे ।





