महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता बच्चो के स्लोगन एवं पोस्टर देखते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में दिनांक 23 अप्रैल 2022 को राजनीतिक शास्त्र विभाग द्वारा “राष्ट्रीय पंचायत दिवस” महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी की प्रेरणा व निर्देशन से मनाया गया। 73वां पंचायती राज संवैधानिक संशोधन अधिनियम 24 अप्रैल 1993 को लागू हुआ तब से 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर स्लोगन लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय:- हमारी पंचायत, पंचायती राज व्यवस्था व ग्रामीण भारत की आत्मा का चित्रण था। इस प्रतियोगिता में 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी व प्रोफेसर एस.के. चक्रवर्ती(एक्स एनआईटी कुरुक्षेत्र)ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि पंचायत लोकतंत्रका सही मायनों में प्रतिबिंब है तथा आम जनता के सशक्तिकरण का सही माध्यम है। गांधी ने लोगों के विकास के लिए जिस आदर्श राज्य की कल्पना की थी इस लक्ष्य के लिए उन्होंने ग्राम पंचायत की वकालत की।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथमस्थान अंजलि (बी.ए प्रथम वर्ष), द्वितीयस्थान पूनम मान (बी.ए प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान राखी (बी.ए प्रथम वर्ष)ने प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार नीतू (बी.एतृतीय वर्ष)ने प्राप्त किया निर्णायक मंडल की भूमिका में अंग्रेजी विभागाध्यक्षा श्रीमती कमल टंडन, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कामरा, रसायन विभागाध्यक्षा डॉ. पूनम आनंद व भौतिक विज्ञान विभाग से डॉ. संजीव गुप्ता रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
