फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण सोसयटी पंचकूला के निर्देशानुसार अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के प्रांगण में 07 से 14 अप्रैल 2022 तक मनाये जा रहे ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 12 अप्रैल 2022 को सिविल अस्पताल बल्लबगढ़ के सहयोग से एच. आई.वी. एड्स और टी. बी. रोग जैसे संवेदनशील विषयों पर व्याख्यान का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री पंकज नागर, (कॉउंसलर, सिविल अस्पताल बल्लबगढ़) थे I श्री पंकज नागर ने एच.आई. वी. एड्स तथा टी. बी.जैसे रोगों के लक्षणों तथा उपचारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी I उन्होंने विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से इन रोगों से सम्बंधित सभी संदेहों को भी दूर किया I
इसी साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत एक रैली का भी आयोजन किया गया जिसमें विशेष स्लोगनों तथा पोस्टरों के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया I
इन घातक रोगों के प्रति जागरूकता के लिए स्वयंसेवकों के ग्रुप बनाकर उन्हें विभिन्न गली-मोहल्लों में भेजा गया ताकि वे इन रोगों के लक्षणों तथा उपचारों के बारे में आम जनता को जागरूक कर सकें I
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी ने स्वयंसेवकों को समाज में फ़ैल रहे इन भयावह रोगों के प्रति जागरूक करने को प्रेरित किया I उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भगवान केवल कुछ भाग्यशाली लोगों को ही समाज सेवा का अवसर प्रदान करता है I इस अवसर पर डॉ.जयपाल सिंह ने विद्यार्थियों को इन रोगों के प्रति सभी सावधानियों का पालन करने पर जोर दिया I
इन सभी कार्यक्रमों में कुल 144 स्वयंसेवकों ने भाग लिया I इन सभीकार्यक्रमों का आयोजन डॉ. जयपाल सिंह (संयोजक,वाई.आर.स.और आर.आर.सी.) की देख-रेख में रेड रिबन क्लब के समन्वयकों श्रीमती त्रिमेश कालरा, श्रीमती नेहा गोयल, श्री सुभाष तथा श्री लवकेश द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया I
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
