फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया व् केयर फॉर थैलासीमिया द्वारा एक रक्तदान शिविर आयोजन डिस्कवरी पार्क बी.पी.टी.पी. सेक्टर 80 में किया गया। इस अवसर पर डिस्कवरी पार्क की रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अथक प्रयास किया गया। संस्था के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने उपस्तिथ लोगो को विस्तार थैलासीमिया के बारे में बताया।
इस अवसर पर एक स्वस्थ चेकअप कैंप का आयोजन सर्वोदया होस्पिटल की टीम द्वारा किया गया था जिसमे लोगो निशुल्क शुगर, थायराड, एच. बी., क्लोस्ट्रोल का निरिक्षण किया गया। डिस्कवरी पार्क की रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जवाहर सिंह डागर, सचिव हरमीत सैनी, सचिव प्रियंका सिंह, सदस्य केशव भारद्वाज, सदस्य रंजन मंडीवाल, सदस्य कुलभूषण रतरा, सदस्य अतुल मिश्रा, सदस्य अरुन्दति, सदस्य सुनंदा का विशेष सहयोग रहा।
डिस्कवरी पार्क की रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने आश्वस्त किया वो हर चार पांच महीने बाद रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहेंगे। साथ आने वाले समय में थेलासीमिया के प्रति एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा ताकि थेलासीमिया को रोका जा सके।






