फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सैक्टर 21 बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में जीवा इंट्रैक्ट क्लब ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले श्री अर्जुन और सुश्री अमायरा के साथ सहयोग किया। अमेरिका के कैलिफोर्निया से आए इन छात्रों ने सटीम (STEAM) (साइंस, टैक्नोलॉजी, इंजिनियरिंग,आर्ट्स, एवं मैथमेटिक्स) एजुकेशन सिस्टम के आधार पर रोबोटिक वर्कशॉप का आयोजन किया। ये छात्र शैक्षिक भ्रमण के लिए भारत में आए थे और उन्होंने अपना ज्ञान जीवा पब्लिक स्कूल के छात्रों के साथ साझा किया।
यहां पर इन छात्रों ने फर्स्ट रोबोटिक कॉम्पिटिशन (FRC) के बारे में जानकारी दी और अपने रोबोट के डिजाइनिंग, फंक्शनिंग, कंट्रोलिंग एंव टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि छात्र रोबोट कैसे डिजाइन करते हैं, रोबोट में कौन-कौन से कॉन्सेप्ट होते हैं, कुछ सेंसर्स के बारे में भी बताया। कुछ मोटर्स और हार्डवेयर के बारे में भी
जानकारी दी, एक एक्टिविटी भी करवाई जिसमें बच्चों ने ड्राइव चेन मॉडल बनाया।
इसी प्रकार जीवा स्कूल के छात्रों ने भी रोबोटिक्स के बारे में अपने ज्ञान का आदान-प्रदान किया। उन्हें “जीवा
लर्निंग सिस्टम” के तथ्यों और विशेषताओं से अवगत कराया गया।
यह एक अद्भुत अनुभव रहा और यह परियोजना एक बड़ी सफलता के रूप में साबित हुई, विद्यालय के
इंट्रैक्ट कल्ब के छात्रों एवं फर्स्ट टैक चैलेंज (FTC) के छात्रों ने संस्कृति, विचारों एवं ज्ञान का आदान-प्रदान
किया। इस परियोजना में मुख्य रूप से रोटरी के प्रमुख उद्देश्य- “शांति को बढ़ावा देना” विषय को भी
सम्मिलित गया।
जीवा के छात्रों ने विदेशी संस्कृति के बारे में बहुत कुछ सीखा और उनके साथ अपने ज्ञान का भी साझा
किया।
यह कार्यक्रम एक विशेष अर्थ के आधार पर आयोजित की गई। जिसमें बताया गया कि विविधता इस बारे में
नहीं है कि हम कैसे भिन्न हैं। इसका तात्पर्य है सबकी भावनाओं का आदर करना और सबसे ज्ञान प्राप्त करना
एवं स्वतंत्र रूप से सोचने की कला को अपनाना
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान ने कार्यक्रम का अवलोकन किया और सभी के
कार्यों की प्रशंसा की। उपाध्यक्षा श्रीमती चंद्रलता चौहान, एकेडमिक एंड एक्सिलेंस हेड श्रीमती मुक्ता
सचदेव, संयोजिका सुश्री मिनी जोसेफ भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
