
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के बी.बी.ए. विभाग द्वारा सभी पाठ्यक्रमों के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के कौशल निर्माण के लिए स्वयं लोकल चैप्टर, डी.ए.वी.सी.सी. के तहत स्वयं एन.पी.टी.ई.एल. जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच स्वयं पाठ्यक्रमों की जागरूकता फैलाना और इन पाठ्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डालना रहा ।
यह भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है जो शीर्ष विश्वविद्यालयों से विभिन्न पाठ्यक्रम मुफ्त प्रदान करता है। इन पाठ्यक्रमों को पूर्ण करने के बाद छात्रों को प्रमाणपत्र और विश्वविद्यालय क्रेडिट मिलते हैं जो उनकी डिग्री में स्थानांतरित हो जाते हैं। इस कार्यशाला में लगभग एक सौ पचास विद्यार्थियों ने भाग लिया और कुछ विद्यार्थियों विभिन्न पाठ्यक्रमों में पंजीकरण भी करवाया।
कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का उज्जवल भविष्य हैं और प्रत्येक विद्यार्थी अपने आपको एन.पी.टी.ई.एल. के कोर्स में जरूर पंजीकृत करवायें।
डॉ. भाटिया ने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के बारे मे भी कई जानकारियां दीं। इस कार्यशाला में लगभग एक सौ पचास विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न पाठ्यक्रमों में पंजीकरण कराया। इस कार्यक्रम में एस.एफ.एस. ओवर ऑल कोर्डिनेटर डॉ रुचि मल्होत्रा, स्वयं लोकल चैप्टर समन्वयक डॉ. अंकिता मोहिंद्रा, कार्यक्रम संयोजक रेनुका मल्होत्रा के साथ डॉ. निशा सिंह, शिवानी हँस, स्नेहलता व तनूजा गर्ग उपस्थित रहे।







