
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
विद्यार्थियों के कौशल निर्माण के लिए ब्यूटी एंड वैलनेस पर्सनल ग्रूमिंग का कोर्स डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में संपन्न हुआ | इस कोर्स की अवधि चालिस घंटे रही जिसमें चालिस से अधिक छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरत किये गए | श्रीजा वेलफेयर के सहयोग से संपन्न इस कोर्स के के बाद विद्यार्थी स्वयं रोजगार की तरफ जा सकते हैं।
कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया बताया कि महाविद्यालय ने यह कोर्स छात्राओं के लिए बिना किसी शुल्क के यानि फ्री आयोजित करवाया | डॉ. भाटिया ने कहा कि लड़कियों को सशक्त होना चाहिए और ऐसे छोटे-छोटे कोर्सेज के द्वारा छात्राएं अपनी आजीविका का निर्माण पढ़ाई के साथ-साथ कर सकती हैं।
सर्टिफिकेट वितरण समारोह में एस.एफ.एस. कॉर्डिनेटर डॉ. रूचि अरोड़ा, श्रीजा वेलफेयर डायरेक्टर डॉ. निधि, कोर्स इंस्ट्रक्टर सुनीता ध्यानी उपस्थित रहे। इस कोर्स की संयोजिका रेखा शर्मा व उनकी टीम सदस्य प्रीति झा व परवीन के साथ महाविद्यालय के अन्य शिक्षक प्रिया,अंबिका और टेक्निकल सहायता के लिए इ.एच.अंसारी भी मौजूद रहे।







