
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय द्वारा सरकारी एवं गैर-सरकारी प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए एन.ई.पी. इंप्लीमेंटेशन कमेटी के द्वारा चलाये जा रहे ब्रिज कोर्स का समापन सत्र आयोजित किया गया। कोर्स के अंत में सभी प्रतिभागियों के लिए एक प्रतियोगी परीक्षा रखी गई|

परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में प्रथम पुरस्कार बी.बी.ए.कैम विभाग के अनुज पोसवाल, द्वितीय पुरस्कार बी.कॉम ऑनर्स की लवीना चौहान और तृतीय पुरस्कार बी.एस.सी. विभाग के दीपक पांचाल ने अर्जित किया। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किये गए।
संचालित कोर्स के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संख्यात्मक विषयों, तर्कसंगत विषयों एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों से संबंधित पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ प्राथमिक चरण की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और कोर्स के माध्यम से अर्जित ज्ञान को निरंतर अभ्यास में लाने की बात कही। उन्होंने छात्रों को वित्तीय साक्षरता की महत्वता से भी अवगत कराया। डाॅ. भाटिया के साथ कोर्स की संयोजिका डॉ. अर्चना सिंघल ने कोर्स के सफल समापन में विशिष्ट योगदान देने के लिए विषय विशेषज्ञ सूरज शर्मा, शरद वर्मा, रोहित सिन्हा, डाॅ. मीनाक्षी हुड्डा, अंबिका सरन व सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की सह-संयोजिका डॉ. बिंदु रॉय, आयोजन सचिव आरती कुमारी और मेंटर नेत्रपाल सैन को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाॅ. अंजु गुप्ता, डाॅ. रूचि अरोड़ा और दिनेश चौधरी भी मौजूद रहे







