
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
विश्वविद्यालय की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद छात्रों के खाली समय का सदुपयोग कराने हेतु डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय की एन.ई.पी. इंप्लीमेंटेशन कमेटी के द्वारा एक 15 दिवसीय वैल्यू एडेड ब्रिज कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस कोर्स में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, वर्बल एंड नॉन-वर्बल रीजनिंग एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी | इसके साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के प्राथमिक चरण की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा।
महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया जी का दृष्टिकोण सदैव छात्रों के सर्वागीण विकास हेतु निरंतर गतिविधियां कराते रहने का रहा है। इसी उद्देश्य और नई शिक्षा नीति 2020 के विज़न को ध्यान में रखते हुए प्राचार्या ने छात्रों को रोजगार परक शिक्षा प्रदान करने हेतु इस वैल्यू एडेड कोर्स को प्रारंभ करने के लिए अभिप्रेरित किया। गत वर्ष भी छात्रों के लिए ब्रिज कोर्स का आयोजन किया गया था जिसके सफलतापूर्वक संपन्न होने से प्रभावित होकर इस कोर्स को पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है। कोर्स शुभारंभ अवसर पर प्राचार्या ने अपना जन्मदिवस भी छात्रों के साथ मिलकर मनाया |
इस 15 दिवसीय ब्रिज कोर्स पार्ट -2 का संचालन एन.ई.पी. इंप्लीमेंटेशन कमेटी की संयोजिका डॉ. अर्चना सिंघल, सह संयोजिका डॉ. बिंदु रॉय और कार्यकारी समिति के सदस्य आरती कुमारी और नेत्रपाल सैन के निर्देशन में सफलतापूर्वक किया जा रहा है। महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से लगभग एक सौ दस छात्र-छात्राओं और साथ ही आस-पास के समुदाय से आए छात्रों ने भी पंजीकरण कराया है। छात्रों के बीच इस कोर्स को लेकर अत्यंत उत्साह एवं जागरूकता का माहौल देखा गया







