
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या व जियोग्राफी विभाग की अध्यक्षा जिन्होंने पिछले वर्ष नवंबर 2023 में कार्यभार संभालने के बाद कार्यों का पूर्ण लगन से निर्वहन करती आ रही डॉ. विजय वंती सेवानिवृत हो गईं | प्राचार्या की विदाई समारोह के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र दुग्गल ने प्राचार्या व पूरे परिवार का इस आयोजन में सम्मिलित होने पर धन्यवाद किया तथा मैडम के साथ बिताए हुए पलों को भी याद किया। डॉ. विजय वंती ने वर्ष 1988 में जियोग्राफी विभाग में एक सहायक प्रोफेसर के रूप में अपने शिक्षण करियर की शुरुआत की |
अपने लगभग छत्तीस वर्ष लम्बे करियर में वो महाविद्यालय के इस मुकाम तक पहुँचने की साक्षी रही हैं | गुणवत्तापूर्ण शिक्षण देने के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में भी डॉ. विजयवंती भूमिका अतुलनीय रही है |
उनके प्राचार्या कार्यकाल के दौरान महाविद्यालय ने शिक्षकों व छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए रिकॉर्ड स्तर पर महाविद्यालय, राज्य, राष्ट्रिय व् अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार, कांफ्रेंस, वर्कशॉप, शिक्षण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और महाविद्यालय के जर्नल पेरियंथ का प्रकाशन भी करवाया गया | उनके लगभग छत्तीस वर्ष तक के शिक्षण करियर में काफी पड़ाव आये जो आज मील के पत्थर के रूप में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं |
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विजय वंती ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शताब्दी महाविद्यालय कार्यकारी प्राचार्या के तौर पर उन्होंने महाविद्यालय के सर्वागीण विकास के लिए काफी सारे कार्य शुरू किये और समय रहते उनको पूर्ण भी कराया |
महाविद्यालय के बहुत सारे छात्रों को राष्ट्रिय व् अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में प्लेसमेंट मिला | काफी समय से लंबित एन.ए.ए.सी.(नैक) ऑडिट के काम को शुरू करवाया जो सफलतापूर्वक अपने मुकाम पर पहुंचने वाला है | मैडम ने बताया कि उन्होंने अपने अगले सफर के रूप में सामाजिक सेवा व अध्यात्म के मार्ग को चुना है | इस मौके पर शिक्षक गण के साथ-साथ सभी गैर शिक्षक मौजूद रहे।







