
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
4th फरीदाबाद मिक्स कॉर्पोरेट नाइट कप 2024 रविंदर फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच इंपोस्टर क्रिकेट क्लब और विक्टरी किक्रेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में विक्टरी क्रिकेट क्लब ने इंपोस्टर क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया , यह मैच 20 ओवर का था और इंपोस्टर क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। इंपोस्टर क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन का लक्ष्य दिया ।
इंपोस्टर क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राघव ने 57 गेंदों पर 9 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 106 रन मोहम्मद सैफी ने 10 गेंदों पर 3 चौको और 1 छक्के की मदद से 21 रन बनाए। विक्टरी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुशील अरोड़ा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट प्रवीन ने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट दिविज अरोड़ा ने 2 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए विक्टरी क्रिकेट क्लब ने 14.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 183 रन बनाकर जीत हासिल की। विक्टरी क्रिकेट क्लब की ओर सुरजा शेखर ने 37 गेंदों पर 7 चौको और 1 छक्के की मदद से 57 रन प्रवीन नागर ने 22 गेंदों पर 2 चौको और 5 छक्को की मदद से 50 रन बनाए। इंपोस्टर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए समर गेरा और तुषार कुमार ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच प्रवीन नागर व फाइटर ऑफ द मैच राघव को घोषित किया गया।







