
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बी डी एम कप 7th ऑल इंडिया रविंदर फागना U -19 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 फाइनल मैच भूमि ग्राउन्ड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच प्रदीप साहू क्रिकेट अकादमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया इस मैच में कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने प्रदीप साहू क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से हराया यह मैच 40 ओवर का था कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया |

प्रदीप साहू क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर मे 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन का लक्ष्य दिया प्रदीप साहू क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए यशदीप अहलावत ने 39 गेंदों पर 11 चौको और 1 छक्के की मदद से 59 रन अभिषेक दफौती ने 26 गेंदों पर 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 44 रन वेद मिश्रा ने 30 गेंदों पर 6 चौको और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए|
कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्जून यादव, यश दहिया और भानू ने 2/2 विकेट आर्यन ठाकुर, अक्षत सिंह और परीक्षित ने 1/1 विकेट हासिल किया |
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने 36 ओवर मे 6 विकेट खोकर 291 रन बनाकर जीत हासिल की| कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी की ओर से ऋतिक मिश्रा ने 96 गेंदों पर 11 चौको और 9 छक्कों की मदद से 139 रन करण ने 36 गेंदों पर 7 चौको और 1 छक्के की मदद से 48 रन वंश यादव ने 11 गेंदों पर 5 चौको और 1 छक्के की मदद से 27 रन बनाए| प्रदीप साहू क्रिकेट अकादमी की ओर से रिंकू और अभिषेक दफौती ने 2/2 विकेट आर डी व राहुल 1/1 विकेट हासिल किया |
इस मैच का मैन ऑफ द मैच ऋतिक मिश्रा और फाइटर ऑफ द मैच अभिषेक दफौती को घोषित किया गया |
मैन ऑफ़ द सरिसेज व बेस्ट बैट्समैन ऑफ़ द टूर्नामेंट युग गुप्ता (विजय Dhaiya अकैडमी)
बेस्ट बॉलर यश dhaiya (क़ुरुक्षेत्र अकैडमी) बेस्ट विकेट कीपर प्रिंस लोहिया ( आरपीसीए सोहना) बेस्ट फ़ील्डर यशजोत बत्तियाँ (क़ुरुक्षेत्र अकैडमी.
फ़ाइनल मैच के चीफ़ गेस्ट बीडीएम कम्पनी के चेयरमैन आदित्य महाजन, साथ मैं मनमोहन दत्त जी ,अशोक लोहिया, अमित तेनेजा, कवीन्द्र चौधरी चेयरमैन आरपीसीए, विशाल राजधान, उपस्थित रहे.







