
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में एनएसएस और इंडियन नॉलेज सिस्टम सेंटर के सयुंक्त तत्वावधान में “महाराणा प्रताप- एक महान योद्धा” विषय पर डाक्यूमेंट्री विद्यार्थियों को दिखाई गई ।
अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल महाविद्यालय गवर्निंग बाडी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता, अग्रवाल महाविद्यालय महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता के संरक्षण में महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी श्रृंखला में महाराणा प्रताप जयंती पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजीव कुमार गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय इतिहास में महाराणा प्रताप का स्थान शूरवीर और एक महान योद्धा के रूप में दर्ज है और महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा में ऐसी कई कहानियां
प्रसिद्ध हैं जिन्हें सुन कर किसी भी व्यक्ति में जोश आ जायेगा। उनके पराक्रम और वीरता के चर्चे आज भी प्रेरणा देते है। कार्यक्रम की संयोजिका व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ० सुप्रिया ढांडा ने विद्यार्थियों को बताया कि महाराणा प्रताप
की आज 483वीं जयंती मनाई जा रही है।
भारत के सबसे वीर योद्धा महारणा प्रताप सिंह का जन्म 9 मई 1540 को राजस्थान के कुंभलगढ़ में हुआ और 19 जनवरी 1587 में महाराणा प्रताप का निधन हुआ। महाराणा प्रताप को सन 1572 में मेवाड़ का शासक बनाया गया था। मेवाड़ को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने कई युद्ध लड़े और जीते लेकिन सबसे प्रसिद्ध युद्ध उन्होंने तत्कालीन मुगल बादशाह अकबर के खिलाफ लड़ा था जो 18 जून 1576 को हल्दीघाटी का युद्ध था। दोनों एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ०शोभना गोयल, डॉ० सुप्रिया ढांडा एवं इंडियन नॉलेज सिस्टम केंद्र की संयोजिका डॉ० पूजा सैनी के प्रयासों से यह कार्यक्रम सफल एवं सार्थक रहा।
डाक्यूमेंट्री के अंत में विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं और भाषण प्रस्तुति से महाराणा प्रताप की वीरता एवं बलिदान को नमन किया।







