
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
1st फरीदाबाद मिक्स कॉर्पोरेट नाइट कप 2023-24 सेमी फाइनल मैच रविंदर फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच होंडा क्रिकेट क्लब और वीकेंड वॉरियर्स किक्रेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में होंडा क्रिकेट क्लब ने वीकेंड वॉरियर्स क्रिकेट क्लब को 98 रन से हराया , यह मैच 20 ओवर का था और वीकेंड वॉरियर्स क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
होंडा क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 214 रन का लक्ष्य दिया । होंडा क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कर्मजीत सिंह ने 47 गेंदों पर 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 45 रन सिमरन ने 28 गेंदों पर 3 चौको और 2 छक्को की मदद से 42 रन बनाए। वीकेंड वॉरियर्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आरिफ खान ने 4 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट ब्रह्म कपासिया ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट सुनील कुमार ने 2 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वीकेंड वॉरियर्स क्रिकेट क्लब ने 16.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 116 रन बनाकर हार गई। वीकेंड वॉरियर्स क्रिकेट क्लब की ओर विकास ने 26 गेंदों पर 4 चौको की मदद से 26 रन सचिन पांचाल ने 6 गेंदों पर 2 चौको और 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाए।
होंडा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रदीप और एड्डी पंडित ने 3/3 विकेट मधुर कपूर ने 3 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट कर्मजीत ने एक ओवर में 13 रन देकर एक विकेट हासिल किए।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच कर्मजीत व फाइटर ऑफ द मैच आरिफ खान को घोषित किया गया।






