
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बी डी एम कप 7th ऑल इंडिया रविंदर फागना U-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच नूह क्रिकेट अकादमी और स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे नूह क्रिकेट अकादमी ने स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी को 81 रन से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और नूह क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।
नूह क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 37 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 173 रन का लक्ष्य दिया । नूह क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद सोहेल ने 44 गेंदों पर 5 चौको और एक छक्के की मदद से 41 रन, मोसिन खान ने 50 गेंदों पर 7 चौको की मदद से 39 रन बनाए।
स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए करण पासवान, साहिल मेहरा और राहुल कुमार ने 2/2 विकेट विभव शुक्ला और अंश ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी ने 24 ओवर में 10 विकेट खोकर 92 रन बनाकर हार गई। स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी की ओर से करण पासवान ने 17 गेंदों पर 2 चौको और एक छक्के की मदद से 23 रन नित्यंंत कश्यप ने 39 गेंदों पर 2 चौको की मदद से 19 रन बनाए।
नूह क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आमिर ने 7 ओवर में 3 मैडेन 11 रन देकर 3 विकेट रिहान और शोएब अख्तर ने 2/2 विकेट अब्दुल हन्नन और जीशान ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच अमीर व फाइटर ऑफ द मैच करण पासवान को घोषित किया गया।







