
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की यूथ रेड क्रॉस तथा सेंट जॉन एंबुलेंस इकाई के तत्वाधान में आज दिनांक 20 अप्रैल 2024 को ‘नेशनल सिविल सर्विसेज डे’ का आयोजन किया गया। पूरे भारतवर्ष में हर साल 21 अप्रैल को नेशनल सिविल सर्विसेज डे के तौर पर मनाया जाता है। लोक सेवकों की अथक मेहनत को पहचान दिलाने के क्रम में यह दिन मनाया जाता है। इस दिन हर साल उत्कृष्ट योगदान देने वाले सिविल सर्वेंट को सम्मानित किया जाता है।
महाविद्यालय के प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी के मार्गदर्शन तथा कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में एक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज डे सर्वप्रथम सरदार वल्लभभाई पटेल के दिशा निर्देशन में मनाया गया था। इसी के मद्देनजर इस बार स्लोगन की थीम सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन तथा विचारधारा से संबंधित रखी गई।
सर्वप्रथम कार्यक्रम संयोजक डॉ. देवेंद्र ने विद्यार्थियों को इस दिन के महत्व के विषय में बताया। उसके बाद यूथ रेड क्रॉस के कोऑर्डिनेटर श्री सुभाष ने स्लोगन राइटिंग कंपटीशन का आयोजन किया। इस आयोजन में कुल 47 विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट स्तर के स्लोगन प्रस्तुत किए। सफलतापूर्वक आयोजित इस कार्यक्रम कुमारमें सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड तथा यूथ रेड क्रॉस के वॉलिंटियर्स की अग्रणी भागीदारी रही।








