
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बी डी एम कप 7th ऑल इंडिया रविंदर फागना U-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 रविंदर फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच स्काइ वाकर्स क्रिकेट अकादमी और क्रिकगियर्स क्रिक्रेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे स्काइ वॉकर्स क्रिकेट अकादमी ने क्रिकगियर्स क्रिक्रेट अकादमी को 243 रन से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और स्काइ वॉकर्स क्रिक्रेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।
स्काइ वॉकर्स क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 37.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 303 रन का लक्ष्य दिया । स्काइ वॉकर्स क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रताप बशिष्ठ ने 67 गेंदों पर 17 चौको 5 छक्कों की मदद से 119 रन मोहम्मद कैफ ने 25 गेंदों पर 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए।
क्रिकगियर्स क्रिक्रेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए तवर ने 8 ओवर में 64 रन देकर 5 विकेट चिराग तंवर और विश्वजीत राजभर ने 2/2 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिकगियर्स क्रिकेट अकादमी ने 21.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 60 रन बने क्रिकगियर्स क्रिक्रेट अकादमी की ओर से राहिल अली ने 46 गेंदों पर 4 चौको की मदद से 26 रन बनाए।
स्काइ वॉकर्स क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हितार्थ ने 6.3 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट अंकित मौर्य ने 3 ओवर में 1 मैडेन 6 रन देकर 2 विकेट अर्जुन और प्रियांशु ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच प्रताप बशिष्ठ व फाइटर ऑफ द मैच तवर को घोषित किया गया।







