
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रैक्टिस मैच रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फ़रीदाबाद पर खेला गया और यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली और महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी को 3 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।
महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 234 रन का लक्ष्य दिया । महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहित वशिष्ठ ने 45 गेंदों पर 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 63 रन, लक्ष्य ने 24 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से गेंदबाजी करते हुए निखिल चन्द, आशीष बांबी व विशाल डागर ने 2/2 विकेट आसिफ अली और ऋषभ ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने 38.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 238 रन बनाकर जीत हासिल की। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से पुलकित ने 41 गेंदों पर 6 चौको की मदद से 50 रन मोहम्मद साद ने 36 गेंदों पर 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए।
महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए यश वैष्णव ने 8 ओवर में 1 मैडेन 37 रन देकर 3 विकेट विशाल कुमार और रुद्र अत्री ने 2/2 विकेट, लक्ष्य ने 8 ओवर में 51 रन देकर एक विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच आशीष बांबी व फाइटर ऑफ द मैच यश वैष्णव को घोषित किया गया







