रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी के खिलाडी जीत के बाद विक्ट्री सिंबल बनाते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
6th ऑल इंडिया रविंद्र फागना अंडर -15 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और क्रोइरे क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया । यह मुकाबला सोहना रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेला गया . इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40 – 40 ओवर का था और यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने क्रोइरे क्रिकेट क्लब को 32 रन से हराया । क्रोइरे क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्यण लिया । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की और बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 38.2 ओवर में 10 विकेट पर 158 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए यश कौशिक ने 46 रन , वंश ने 19 रन , कुणाल कौशिक ने 17 रन , वाइस ने 15 रन बनाए | क्रोइरे क्रिकेट क्लब टीम की और से गेंदबाजी करते हुए भव्या शर्मा ने 4 विकेट , शौर्य ने 2 विकेट , कुणाल और सौजस व संतोष ने 1 – 1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रोइरे क्रिकेट क्लब ने 33.5 ओवर में 10 विकेट पर 126 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा । टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए पार्थ ने 32 रन , अर्व ने 25 रन , आर्यन ने 14 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की और से गेंदबाजी करते हुए युवराज सिंह ने 3 विकेट , मोहम्मद और समीर खान व जतिन ने 2 – 2 विकेट ली । आशीष ने 1 विकेट ली । इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार युवराज सिंह को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
