फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व उनके अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने सैक्टर-9 कार्यालय पर 111वें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कांग्रेस पार्टी से जुडी महिलाओं,शिक्षाविद्,खिलाड़ी,पत्रकार व समाजसेवी महिलाओं को शाल उड़ाकर व बुके देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर आनंद कौशिक ने कहाकि आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है। उन्होने कहा भारत में महिलाओं की आबादी 49 प्रतिशत है, इसलिए भारत के विकसित होने की कल्पना हम महिलाओं के बिना नहीं कर सकते। श्री कौशिक ने कहा कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए जितना काम पुरूषों ने किया,उतना ही भूमिका महिलाओं की भी रही है। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदरा गांधी के काम को भारतवासी कभी भुला नहीं सकते हैं।
बलजीत कौशिक ने कहा कि महिलाओं ने देश में बहुत बडे बडे काम किये हैं। ऐसी अनेक महिलाएं है जिन्होने देश का नाम दुनिया में रोशन किया है। इनमें प्रमुख रूप से माता सावित्री बाई फूले का नाम है जिन्होने विपरीत परिस्थतियों में महिलाओं को शिक्षित किया। ऐसे ही मदर टेरेसा, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, प्रियंका गाँधी,हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा सहित अनेक महिलाएं हैं जिन्होने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और बडा मुकाम हासिल किया। श्री कौशिक ने जिले में कांग्रेस को मजबूत करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा यह सभी महिलाएं कांग्रेस की रीड़ हैं और हमेशा पार्टी के काम को पूरी ईमानदारी के साथ करती हैं। ऐसे ही पत्रकारिता के क्षेत्र में भी आज महिला पत्रकार भी किसी से कम नहीं है।
डॉ॰ एम.पी सिंह ने कहा कि महिलाओं को उनके हक और अधिकार दिलाने के सबसे ज्यादा योगदान बाबा साहब अंबेडकर को जाता है जिन्होंने महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनके लिए संविधान में विशेष कानून बनाकर उनकी जीवन सुनिश्चित किया। भारतीय सविधान महिलाओं को उनके अधिकार प्राप्त करता है। प्रियंका गाँधी,हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा जी का एक ही नारा लड़की हु लड़ सकती हु से महिलाओ को एक नई ऊर्जा मिली है और इससे महिलाओ को सम्मान मिला है।
एडवोकेट विनोद कौशिक ने कहाकि आज 111वां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है आज आर्थिक, सामाजिक, संस्कृतिक, खेल आदि हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है इन्हीं उपलब्धियों का उत्सव मनाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी है, साथ ही उन्हें इसका हक मिल सके और वह पुरुषों से के साथ कदम से कदम मिलाकर चल
सम्मानित करने में महिला पत्रकार पूजा शर्मा, यशवी गोयल, काजल,मानसीअरोड़ा,आरती राय, रजनी, पूजा, दीपा मिश्रा, ज्योती सिंह व भावना पाठक को सम्मानित किया गया साथ ही कांग्रेस पार्टी से जुडी महिलाओं में महिला जिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता फागना व गजना कालीरमन,अनुपमा कौशिक, सरला देवी,मालती देवी, पम्मी मान, लाडो देवी, गायत्री देवी, संतोष, पूनम शर्मा ,सीमा, सुनीता, ममता,कमला मलिक,उर्मिला,प्रतिमा,नीलम,मनीषा,बबिता बमोत्रा आदि को सम्मानित किया गया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
