सोजन्य से MCF
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
नगर निगम फरीदाबाद द्वारा संपति कर के बकायाजात की वसूली के लिए पिछले कई महीनों से ईकाइयों को सील किया जा रहा है जिसमें से उन इकाइयो को डीसील किया गया है जिनके बकायाजात जमा हो गये है और जिन बकायादारो ने अभी तक नगर निगम मे बकायाजात जमा नही कराये वह अभी तक सील है और उन सभी ईकाइयों की निगम द्वारा नीलामी करने की कार्यवाही शीघ्र ही की जायेगी और आने वाले कुछ समय मे ही इन ईकाइयों की खुली नीलामी की जायेगी। इसी श्रृृंखला में आज दिनाँक 08-03-2022 को एन.आई.टी. जोन-1 ने 18 इकाईयों को सील किया गया जिस पर करीब 08 लाख रूपए बकाया है।
आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि उपरोक्त कार्यवाही से बचने के लिए सरकार द्वारा दी गई ब्याज-माफी की सुविधा का लाभ उठाते हुये 31-03-2022 तक अपना अपना-अपना बकायजात जमा कराये।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
