फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-17 क्रिकेट टूर्नामेंट रविंद्र फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच जे एस एम क्रिकेट अकादमी और भारती क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे जे एस एम क्रिकेट अकादमी ने भारती क्रिकेट अकादमी को 38 रन से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और भारती क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
जे एस एम क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 38.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 229 रन का लक्ष्य दिया। जे एस एम क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन त्यागी ने 77 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 80 रन, भानू प्रताप ने 31 गेंदों पर 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए।
भारती क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रुद्राक्ष बैसला और शुभम राव ने 3/3 विकेट, शिवम् यादव, रोहित मनौर व तनिष्क जेटली ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारती क्रिकेट अकादमी ने 37.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 191 रन बनाकर हार गई। भारती क्रिकेट अकादमी की ओर से आयुष नेगी ने 98 गेंदों पर 11 चौको और एक छक्के की मदद से 85 रन बनाए ।
जे एस एम क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुपम वशिष्ठ ने 8 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट, एन गुप्ता और अर्जुन नेगी ने 2/2 विकेट, अभिनव अहलावत व गौरव राठी ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच अर्जुन त्यागी को घोषित किया गया।
