जनतंत्र टुडे
शुक्रवार को कुरूक्षेत्र हरियाणा से भाजपा के जिला परिषद सदस्य भाई रिंकू थाना ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उनके साथ सैकडोे की संख्या में प्रदेश के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
भाई रिंकू थाना को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व हरियाणा के सहप्रभारी डा सुशील गुप्ता ने पार्टी में शामिल किया। आम आदमी पार्टी में शामिल होते हुए भाई रिंकू थाना ने कहा कि भाजपा की नीतियां जनविरोधी हैं। इस सरकार में आज हर वर्ग परेशान हैं। भाजपा अपनी विचारधारा से भटक चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। युवाओं को नौकरी के लिए धक्के खाने पड रहें है। सरकार जनता को राहत देने के बजाय मुद्दे से भटकाने के लिए लोगों को बांटने में लगी हुई है। जनता के दर्द को देखते हुए उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया है। आज प्रदेश का हर वर्ग आम आदमी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी नजर से देख रहा है। वह दिल्ली में आप सरकार के विकास मॉडल से काफी प्रभावी है। यही वजह है कि उन्होंने आप में शामिल होने का निर्णय लिया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली और पंजाब के बाद आप की अगली सरकार हरियाणा में बनेगी।
रिंकू थाना भाजपा की तरफ से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,राष्टृीय प्रवक्ता व हरियाणा प्रभारी व संयोजक पंचायतीराज कुरूक्षेत्र प्रदेश सचिव जैस उच्च पदों पर रह चुके है।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
