कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त करते कर्मचारी
फरीदाबाद ,जनतंत्र टुडे
जल जीवन मिशन के अंतर्गत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवम स्वच्छता सहयोग संगठन फरीदाबाद द्वारा जिले के सभी ब्लॉकों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम कें अन्तर्गत शुक्रवार को तिगांव ब्लॉक के गांव कौराली में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में खंड तिगांव के पम्प आपरेर्टस, पंलबर, इलेक्टीशियन व फिटर को मोटर, पैनल बोर्ड, जल की गुणवत्ता जांचने सहित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिये गये। जानकारी देते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार सत्यनारायण नेहरा ने बताया कि जल जीवन मिशन की सफलता ग्रासरूट वर्कर्स पर निर्भर है। इसलिए तिगांव ब्लाक की सभी पंचायतों के पंप आपरेटर, पंलबर, फीटर व इलेक़़्टरीशियन को विभाग के ही अनुभवी कर्मचारी सतीश, फीटर नूर हशन व पलंबर राकेश ने सभी कर्मचारियों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया। जन स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ट्यूबवैल ऑप्रेटरों व अन्य तकनीकी स्टाफ को प्रशिक्षित करने के लिए पब्लिक हैल्थ डिपार्टमैंट की तरफ से पहली बार एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हो रहा है।
इस दौरान विभाग के जेई गौरव धीमान ने जल संरक्षण में ट्यूबवैल ऑप्रेटर किस तरह से अपनी भूमिका निभा सकते हैं, इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों से ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी आह्वान किया। कनिष्ठ अभियंता हरिन्द्र नागर ने भी कर्मचारियों को वाटर सप्लाई में स्टार्टर, कनैक्शन, फ्यूज व लिकेज ढूंढने जैसी गतिविधियों की जानकारी दी ।
इस अवसर पर जिला सलाहकार सत्यनारायण नेहरा ने कहा कि आम उपभोक्ता अपने पानी का बिल अब ऑनलाइन भी भर सकता है इसके लिए वर्तमान में कई सारे प्लेटफार्म उपलब्ध हैं जैसे कि अटल सेवा केंद्र, फोन पे, गूगल पे इत्यादि पर पेयजल बिल का भुगतान किया जा सकता है। पब्लिक हैल्थ की वाटर सप्लाई को लेकर विभाग लगातार कार्य कर रहा है। इस दौरान ग्रामीण खुद ही पानी की गुणवत्ता की जांच कर सकें, इसके लिए एच.टू.स. व ओटी किट भी वितरित की गई। इस मौके पर सक्षम युवा नरेश कुमार, शक्ति सिंह, बाबूराम, टयूबैल आपरेटर यूनियन के प्रधान सतीश भाटी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थेे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
