
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाडली के विद्यालय परिसर में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश खन्ना जी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी श्री सुभाषचन्द्र भारद्वाज जी, खंड शिक्षा अधिकारी मातनहेल श्रीमती विजय बाला अहलावत श्री सुदर्शन पुनिया जी एवम् विद्यालय के प्राचार्य श्री गंगाविष्णु भारद्वाज जी के प्रयासों के द्वारा छट्टी से बारहवीं की सभी छात्राओं को (APCPL झाड़ली के द्वारा प्रदान की गई साइकिलें) वितरित की गई इस अवसर पर विद्यालय का पूरा (समस्त) स्टाफ भी मौजूद रहा ।
श्री राजेश खन्ना जी, श्री सुभाष चन्द्र भारद्वाजजी एवम् श्रीमती विजय बाला अहलावत सभी ने विद्यालय के प्राचार्य श्री गंगाविष्णु भारद्वाजजी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल श्री गंगा विष्णु भारद्वाज जी प्रयासों के द्वारा सम्भव हो सका है। इसके लिए प्राचार्य श्री गंगाविष्णु भारदाज बधाई के पात्र हैं।
अपने प्रयासों की निरंतता में अब स्कूल की चारदीवारी एवम्सौर ऊजी का कार्य होने वाला NTPC झाड़ली के द्वारा अति शीघ्र प्रारम्भ होने वाला है जिसके लिए ।
सीमेंट, रोडी एवम् तथा अन्य सामान विद्यालय परिसर में आ चुका है जिसे तीनों अधिकारियों ने देखा है तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री गंगा विष्णु भारद्वान को पुनः बधाई देते हुए उनके द्वारा पत्राचार एवम् दूरभाष से निरन्तर NTPC/APCPL अधिकारियों के साथ सम्पर्क बनाकर अतिशीघ्र कार्य कराने के लिए विशेष बधाई दी एवम् उनके दिल से कार्य कराने के लिए एवम् विद्यालय में सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए हृदय से बधाई दी और गंगाविष्णु भारद्वाजजी को वास्तव में बधाई का पात्र बताया।







