
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 सेमी फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली और रविन्द्र फागना क्रिक्रेट अकादमी सोहना के बीच खेला गया। इस मैच मे रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी सोहना ने रविन्द्र फागना क्रिक्रेट अकादमी पाली को 4 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और रविन्द्र फागना क्रिक्रेट अकादमी सोहना ने पहले टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने पहले बैटिंग करते हुए 39 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 124 रन का लक्ष्य दिया ।

रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दिव्यांश कोहली ने 64 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 58 रन बनाए। रविन्द्र फागना क्रिक्रेट अकादमी सोहना की ओर से गेंदबाजी करते हुए रणवीर सिंह ने 8 ओवर में 3 मैडेन, 14 रन देकर 5 विकेट, लक्की करहाना ने 8 ओवर में 3 मैडेन, 11 रन देकर 2 विकेट, धर्मेन्द्र कसाना और माधव ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविन्द्र फागना क्रिक्रेट अकादमी सोहना ने 35.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 125 रन बनाकर जीत हासिल की। रविन्द्र फागना क्रिक्रेट अकादमी सोहना की ओर से साहिल खान ने 21 गेंदों पर 4 चौको और 1 छ्क्के की मदद से 30 रन बनाए।
रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ, आशीष बांबी व बादल रावत ने 2/2 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच रणवीर सिंह को घोषित किया गया।
मन ऑफ़ थे टूर्नामेंट :- तन्मय बलौदा टीम रवींद्र फागना क्रिकेट अकैडमी पाली
बेस्ट बैट्समैन ऑफ़ थे टूर्नामेंट :- गुतम टीम वंडर सीमेंट क्रिकेट अकैडमी उदयपुर
बेस्ट बॉलर ऑफ़ थे टूर्नामेंट :- लकी कराहना टीम रवींद्र फागना क्रिकेट अकैडमी सोहना गुरुग्राम
बेस्ट फ़ील्डर ऑफ़ थे टूर्नामेंट :- नमन यादव टीम रवींद्र फागना क्रिकेट अकैडमी सोहना गुरुग्राम







