
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में आज “फाइनेंस फॉर ए ग्रीनर फ्यूचर: एंपावरिंग सस्टेनेबिलिटी” एडिटिंग बुक का विमोचन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी के कर कमलों द्वारा किया गया l सततविकास वर्तमान और
भविष्य के लिए पर्यावरणीय आर्थिक और सामाजिक आवश्यकताओं को संतुलित करने के बारे में सोचने के लिए स्थिरता को एक प्रतिमान माना जाता है l इन्हीं तत्वों को ध्यान में रखते हुए एडिटेड बुक के सब टॉपिक में ग्रीन बॉन्ड एंड
क्लाइमेट फाइनेंस, एनवायरमेंट इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट, इको टूरिज्म इन्वेस्टमेंट इत्यादि विषयों पर बुक में चैप्टर विभिन कॉलेज के प्रवक्ताओं तथा शोधकर्ताओं के द्वारा दिए गए l
डॉ. रेखा सेन असिस्टेंट प्रोफेसर अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़, डॉ. लक्ष्मी गुप्ता एसोसिएट प्रोफेसर सरस्वती महाविद्यालय पलवल तथा पूजा असिस्टेंट प्रोफेसर अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ बुक के एडिटर रहे l प्राचार्य डॉ. कृष्ण गुप्ता जी ने बुक के लिए सभी को बधाई दी l
11 सितंबर 2023 को ऑडिट दिवस के अवसर पर बावू अनंत राम जनता महाविद्यालय, कोल (कैथल) द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय पर ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्राओं नेहा और स्नेहा ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रथम आने पर नेहा को 500 रुपये और द्वितीय स्थान आने पर स्नेहा को 300 रुपये की राशि पुरस्कृत की गई। महाविद्यालय प्राचार्य ने दोनों विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी।







