फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में महाविद्यालय के दो पूर्व छात्र सी.ए. प्रदीप कुमार बंसल और श्री कैलाश चन्द गुप्ता जी द्वारा अलग-अलग मेरिट छात्रवृति के रूप में प्रतिवर्ष कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को आर्थिक मेरिट के आधार पर छात्रवृति के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
इसी कडी में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकान्त गुप्ता जी द्वारा सत्र 2022-23 के लिए आज दिनांक 21/10/2023 को दोनों छात्रवृतियों का लाभार्थी विद्यार्थिओं को वितरण किया गया। सी.ए. प्रदीप कुमार बंसल जी द्वारा कला संकाय से अंजलि, निशा और छमा मित्तल, वाणिज्य संकाय से यश गोयल, मोनिका, महक वर्मा और दीपा तथा विज्ञान संकाय से सपना को छात्रवृति प्रदान की गयी। वहीं श्री कैलाश चन्द गुप्ता जी द्वारा कला संकाय से चंचल, वाणिज्य संकाय से चंचल, अंजलि गौड व टीना तथा विज्ञान संकाय से गौरव शर्मा व प्राची चैक द्वारा राशि प्रदान करके प्रोत्साहित किया।
अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान श्री देवेन्द्र कुमार गुप्ता और प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों ने लाभान्वित विद्यार्थिओं को बधाई दी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. के.एल. कौशिक, महाविद्यालय के उप-अधीक्षक श्री मनमोहन सिंगला और लिपिक ललिता अरोड़ा भी उपस्थित रहे।
