
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
संस्कृत शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला फरीदाबाद में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवम् प्रशिक्षण परिषद हरियाणा, गुरुग्राम के निर्देश व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पाली के प्राचार्य व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद रामदिया भगत के मार्गदर्शन में फरीदाबाद जिले के दोनों ब्लाक बल्लभगढ़ के 48 व फरीदाबाद के 52 संस्कृत शिक्षकों का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-5 में डाइट पाली द्वारा आयोजित प्रशिक्षण को पूर्ण किया। जिसमें कुल 100 प्रतिभागी शामिल हुए।
इस प्रशिक्षण को सुनियोजित ढंग से पूर्ण करने का दायित्व मुख्य प्रशिक्षक के रूप में बलबीर सिंह, डॉ० गीता आर्या, राकेश शर्मा, पुरुषोत्तम भारद्वाज व रघु वत्स ने बहुत ही शानदार तरिके से क्रियान्वयन किया। सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर प्रशिक्षण में भाग लिया व संस्कृत शिक्षण को किस प्रकार कक्षा-कक्ष में रुचिकर व प्रभावशाली बनाया जा सके। साथ ही साथ प्रशिक्षण के दौरान शिक्षण अधिगम सामग्री का निर्माण भी किया गया।
अंतिम दिन विशेष अतिथि के रूप में संस्कृत के विद्वान सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल शर्मा ने प्रशिक्षण को अपने अनुभव द्वारा शिक्षा पद्धति, जीवन दर्शन, संस्कृत महत्व तथा शिक्षण महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को अपने वचनों से फलीभूत करते हुए संस्कृत शिक्षण को एक विशेष महत्व किस तरह दिया जाए पर बल दिया तथा इसे विद्यालय की विकास की धुरी की संज्ञा दी।
अन्त में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पाली फरीदाबाद की ओर से प्रशिक्षण संयोजक अनिल यादव प्रवक्ता, प्रवीण कुमार, आइएफआइसी इंचार्ज ने सभी प्रतिभागियों, मुख्य प्रशिक्षकों, स्कूल स्टाफ व अन्य प्रशिक्षण में सहयोगियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।







