फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजीत सार्वजानिक श्री गणेश उत्सव गाँधी कॉलोनी स्थित समुदाय भवन में बड़ी धूम धाम से मनाया जा रह है . मंडल द्वार 21 सितम्बर को शाम 4 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन मंडल प्रांगंड में ही किया गया .
प्रतियोगिता में कुल 40 बच्चो ने भाग लिया . मंडल द्वारा 2 वर्ग में प्रतियोगिता रखी गई . जिसमे पहला वर्ग 4-8 साल था एवं दूसरा वर्ग 9-12 का था . गणपति बाप्पा एवं साथ में बच्चो का पसंदीदा कार्टून “डोरेमोन” विषय के तोर पर पहले वर्ग को दिया गया . वही दुसरे वर्ग को “चंद्रयान एवं गणपति का विषय” दिया गया .
सभी बच्चो ने बड़ी मेहनत व लगन के साथ अपनी-अपनी चित्रकला दिखाई . बच्चो की चित्रकला का समय समाप्त होने के बाद जज रहे कमल मेहरा , जानवी भाटिया व भावना पांचाल ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा की सभी बच्चो ने अपनी मेहनत बराबर करी परन्तु अंत में विजय केवल सबसे अवल दावेदार को ही मिलेगी , यह कहकर उन्होंने बच्चो को उनके पद अनुसार प्रमाणपत्र व तोफे दिए.
पहले वर्ग में समर्थ चंद्र्शेखेर पांचाल ने तीसरा, हिमांशी ने दूसरा व अविका ने पहला स्थान प्राप्त किया. दुसरे वर्ग में ग़ज़ल ने तीसरा, धृष्टि ने दूसरा एवं विधिशा ने पहला स्थान प्राप्त किया. आपको बता दे की कमल मेहरा महाराष्ट्र मित्र मंडल के 2016 के रंगोली प्रतियोगिता व 2018 में चित्रकला में प्रथम आए थे, जानवी भाटिया आर्ट्स एंड क्राफ्ट श्री चेत्नया स्कूल में अध्यापिका के पद पर 5-6 साल तक कार्यरत रही एवं भावना पांचाल पिछले कई सालो से मंडल में बच्चो कार्यक्रम में हिस्सा लेती आई है . कार्यक्रम में भावना पांचाल , अक्षय , रमाकांत , मोनू , कर्ण शर्मा , लक्ष्य भारद्वाज , तेजस एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे.
