बल्लभगढ़,जनतंत्र टुडे
राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग में विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा चलाई जा रही गतिविधि के अंतर्गत रोल मॉडल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोल मॉडल के रूप में डॉक्टर समीक्षा उपस्थित हुई जोकि श्री लाल बहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से पीएचडी में अध्ययनरत हैं। जिन्होंने विद्यालय में पहुंच कर बच्चों के सामने अपने जीवन और शिक्षा महत्व के विषय में छात्रों को जागरूक कर लगन के साथ अध्ययन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि लगन से की गई शिक्षा नि:शुल्क के साथ-साथ स्कॉलरशिप का लाभ भी देती है। जिससे छात्र अपने अभिभावकों को आर्थिक बोझ से बचाते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एएनएम डॉक्टर सोनू उपस्थित रहीं जिन्होंने छात्राओं को लड़कियों से संबंधित बिमारियों से अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक रवि कांत गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। भवी चन्द, रघु वत्स, दयानंद शर्मा, भूपेंद्र कुमार, अनिल, माया शर्मा, सीमा, बबीता, रीटा व एसएमसी अध्यक्षा अनीता उपस्थित रही।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
