फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बेसहारा वूद्वों को आश्रय देने वाली संस्था नवजन मोर्चा समिति(रजि) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक आज फिर एक बेसहारा वृद्व का सहारा बना हैै। आज आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज को पेनॅल एडवोकेट रविन्द्र गुप्ता ने फोन पर सूचना देकर बताया कि पुरानी प्रैस कालोनी में एक वृद्व लावारिस हालत में बदहवास बैठा है। किशन लाल बजाज तुरंत अपनी टीम के सदस्यों जिसमें सत्यपाल चौहान, सूरज आर्य और कोमल बजाज के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्व को उठाकर आश्रम लेकर आए। पूछताछ करने पर वृद्व ने अपना नाम श्याम बिहारी पुत्र महेन्द्र सिंह और आयु लगभग 62 वर्ष बताया। किशन लाल बजाज ने वृद्व को आश्वासन दिया कि वह आश्रम को ही अपना घर समझे। जब तक चाहे वह यहां रह सकता है और उसके खाने पीने और पहनने का सारा इंतजाम नवजन मोर्चा समिति(रजि) की देखरेख में किया जाएगा। किशल लाल बजाज ने बताया कि इसकी लिखित सूचना 3 नंबर चौकी मेेंं दे दी जाएगी।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
