
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 15 सितम्बर, 2023 को ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया जायेगा। ओपन काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए विश्वविद्यालय ने पात्र अभ्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किये है।
इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ओपन काउंसलिंग बीटेक, बीटेक (लीट), एमबीए, एमबीए (एग्जीक्यूटिव), एमसीए तथा एमटेक पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जा रही है तथा दाखिला रिक्त सीटों की मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
ओपन काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक अभ्यार्थियों को 15 सितम्बर, 2023 को प्रातः 11 बजे तक निर्धारित आवेदन शुल्क के साथ संबंधित विभागों में आवेदन फार्म जमा करवाना होगा। हालांकि बीटेक पाठ्यक्रमों के मामले में आवेदन फार्म विश्वविद्यालय के शाकुंतलम हाॅल में जमा किये जायेंगे। ऐसे पात्र अभ्यार्थी जो दाखिले के लिए पहले आवेदन कर चुके है, ओपन काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते है तथा ऐसे विद्यार्थियों को दाखिले में वरीयता दी जायेगी।
विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे ओपन काउंसलिंग में रिपोर्टिंग से पहले रिक्त सीटों की स्थिति तथा अन्य जानकारी देख लें जोकि संबंधित शैक्षणिक विभागों द्वारा विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.jcboseust.ac.in पर प्रदर्शित की जायेगी।







