
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डॉ० शांति स्वरूप भटनागर की जयंती के उपलक्ष्य में विज्ञानभारती हरियाणा और राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अग्रवाल महाविद्यालय की विज्ञान संकाय की छात्रा सुदेशना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता एवम् महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता की सदप्रेरणा से महाविद्यालय के अनेकानेक विद्यार्थियों को महाविद्यालय के अतिरिक्त बाहर भी अन्य प्रतियोगिता में भागीदारिता के अनेकानेक अवसर प्रदान किए जाते हैं।
इस उपलब्धि पर उन्होंने कुमारी सुदेशना को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विंग-1 के प्रभारी डॉ. संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में कुमारी सुदेशना ने प्रतियोगिता में यह स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय को ऐसे विद्यार्थियों पर नाज है।







