फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
समाज में अभी भी कोविद महामारी की आशंका को देखते हुए और आगे निवारण एवं विस्तार को नियंत्रण करने के शुभ उद्देश्य से फरीदाबाद कालीबाड़ी सेक्टर 16 ने एक बार फिर से पहले की तरह अपने मंदिर प्रांगण में कोविद टीकाकरण शिविर का आयोजन किया था। फरीदाबाद कालीबाड़ी ने समाज को शत प्रतिशत कोविद मुक्तिकरण के प्रयास में हमेशा से अपना योगदान दिया है। आज दिनांक 19/2/22 सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक टीकाकरण शिविर प्रशिक्षित चिकित्सकों के तत्वाधान में जारी रही। शिविर में 15 + एवं 18 + के योग्य समुदाय के लिए कोवीसील्ड, कोवाक्सिन की व्यवस्था एवं 60+ के योग्य समुदाय के लिए बूस्टर डोस की भी सुव्यवस्था की गयी थी। मंदिर के स्वयं सेवक श्री सुमन सौरभ और सानतनु देबसरकार बताया की लगभग 114 आमजन को दोपहर दो बजे तक टिका लगाया गया था।
मंदिर द्वारा आयोजित इस टीकाकरण शिविर के संचालन में कालीबाड़ी मंदिर के महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमे से अनिमा गांगुली, बरनाली बिस्वास, अनिता सरकार, अर्पिता चौधरी संचिता गांगुली
फरीदाबाद कालीबाड़ी ने भविष्य में भी इस तरह के मुहीम को जारी रखने का प्रण किया है।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
