महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा शिवाजी महाराज की जयंती NIT 5 स्थित पांचाल निवास मे मनाई गई । कार्यकर्म की शुरूआत मंडल के संरक्षक सुधाकर पांचाल ने की । उन्होंने जय भवानी जय शिवजी जय घोष के साथ कार्यकर्म की शुरूआत करी एवं सभी कार्यकर्ता ने भी साथ साथ जयघोष किया । मंडल के संरक्षक सुधाकर पांचाल ने कहा की भारतीय गणराज्य के महानायक श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र के शिवनेर दुर्ग में हुआ था. इन्होंने हिंदवी स्वराज की स्थापना की और संपूर्ण भारत से आक्रमणकारियों को बाहर करने का लक्ष्य रखा.छत्रपति शिवाजी महाराज के साम्राज्य का भगवा ध्वज बगलना से लेकर समस्त सतारा और कोल्हापुर के साथ-साथ दक्षिणी कोंकण और बीजापुर तक लहराता था. उत्तर के मुगल और दक्षिण में आदिलशाही जैसे इस्लामिक आक्रमणकारी उनके नाम से कांपते थे.श्रीमंत के पास 250 किले थे और उन्होंने अपने शासन के दौरान सिंहगढ़, चाकन और पुरंदर जैसे ऐतिहासिक किलो पर विजय हासिल की.छत्रपति शिवाजी महाराज ने छापामार युद्ध की नयी शैली (शिवसूत्र) विकसित की. उन्होंने प्राचीन हिन्दू राजनीतिक प्रथाओं तथा दरबारी शिष्टाचारों को पुनर्जीवित किया तथा फ़ारसी को हटाकर मराठी एवं संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया.कार्यकर्म मे भेल एवं दूध का प्रसाद वितरण किया गया । कार्यकर्म मे मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल ने सभी कार्यकर्ताओ को शिवाजी महाराज के सिद्धांतों पर चलने की सीख दी। कार्यकर्म मे मंडल के यशवंत पांचाल, सुधाकर पांचाल, सुरेखा भारद्वाज,विलास पांचाल,लक्ष्मण पांचाल,यशोदा पांचाल, भावना पांचाल, विनय रोहिल्ला, तेजस,हरेंद्र,शेखर एवम मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडल के कार्यकर्ता दिल्ली स्थित शिवाजी जयंती कार्यकर्म मे भी पहुँचे । कार्यकर्म के मुख्य अतिथि रहे पूर्व गृह राज्य मंत्री श्री हंसराज अहीर एवं विनोद तावडे हरियाणा ईलेकशन प्रभारी ।

किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com






