फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सैन क्रिकेट क्लब के ग्राउंड पर खेला गया और यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली और इंपीरियल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने इंपीरियल क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया। इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 40 ओवर का था और इंपीरियल क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। इंपीरियल क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 21.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 118 रन का लक्ष्य दिया । इंपीरियल क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रभजीत ने 22 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छ्क्को की मदद से 31 रन, योगेश मावी ने 19 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष बाम्बी ने 4.2 ओवर 43 रन देकर 3 विकेट, मिर्दुल ने 3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट, मोहम्मद शानिब ने 3 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट, कृष्ण रावत और शाहिद 1/1 विकेट हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने 20.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 122 रन बनाकर जीत हासिल की।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से आरव सिंह ने 53 गेंदों पर 5 चौको की मदद से 40 रन, और राहुल ने 38 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। इंपीरियल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए क्रिश कुंतल ने 6 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट, प्रभजीत और क्रिश मावी ने 1/1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच आशीष बाम्बी को घोषित किया गया।
