फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविधालय बल्लबगढ़ में प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत के दिशा–निर्देशन में संचालित “चरित्र निर्माण एवम व्यक्तिव का समग्र विकास” सर्टिफिकेट कोर्स के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। गौरतलब है कि यह कोर्स शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली व अग्रवाल महाविधालय बल्लबगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कोर्स नई दिल्ली न्यास प्रभारी श्री अतुल कोठरी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कोर्स कॉर्डिनेटर डॉ. देवेंद्र व सुभाष कैलोरिया ने बताया कि नईं शिक्षा नीति 2020 के तहत क्लासरूम एजुकेशन के साथ–साथ विधार्थियों के वक्तित्व का विकास होना अत्यंत आवश्यक है। विधार्थियों के सर्वांगीण विकास को मध्यनजर रखते हुए इस कोर्स को संचालित किया गया। इस कोर्स से विज्ञान व कला संकाय के 35 विधार्थी लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत, प्रो. एस. के. चक्रवर्ती, डॉ. डी. सी. तायल, डॉ. जी. एस. कपूर, श्री रविंद्र जैन व डॉ. संजीव गुप्ता मौजूद रहे।
