मैन ऑफ द मैच रहे सुजल गर्ग
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
6th ऑल इंडिया रविंद्र फागना अंडर -17 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच सरस्वती क्रिकेट अकादमी और जे.बी स्पोर्ट्स के बीच खेला गया । यह मुकाबला पाली रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेला गया .इस मौके पर बी.सी.सी.आई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40 – 40 ओवर का था और यह मैच सरस्वती क्रिकेट अकादमी ने जे.बी स्पोर्ट्स को 10 रन से हराया । जेबी स्पोर्ट्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्यण लिया । सरस्वती क्रिकेट अकादमी टीम की और बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 39.2 ओवर में 10 विकेट पर 158 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए मोहित डागर ने 41 रन , करण ने 34 रन ,विशाल ने 15 रन , गुलशन ने 13 रन बनाए | जे.बी स्पोर्ट्स टीम की और से गेंदबाजी करते हुए हार्दिक और शराव नेहरू व् राकेश ने 2 -2 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जेबी स्पोर्ट्स ने 32.5 ओवर में 10 विकेट पर 148 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा । टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए आकाश ने 33 रन , शौर्य ने 20 रन , पृथ्वी ने 20 रन बनाए । सरस्वती क्रिकेट अकादमी टीम की और से गेंदबाजी करते हुए सुजल गर्ग ने 4 विकेट , धुर्व ने 3 विकेट , करण ने 2 विकेट ली . इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुजल गर्ग को दिया गया (सरस्वती क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com
