फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रथम आराध्या अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 गुरुग्राम का मैच अराध्या क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड गुरुग्राम पर खेला गया और लीग मैच मैं रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी पाली और महेश क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने महेश क्रिकेट अकादमी को 57 रन से शिकस्त दी।
इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 40 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। रविंदर फागना ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 277 रन का लक्ष्य दिया । रविंदर फागना की ओर से बल्लेबाजी करते हुए निखिल कुमार ने 116 गेंदों पर 22 चौकों और 13 छक्कों की मदद से सर्वाधिक रन 190 रन बनाए इसके इलावा वंशज भाटिया ने 25 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 17 रन बनाए। महेश क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचिन कुमार ने 8 ओवर में 1 मैडेन 54 रन, देकर 3 विकेट, राहुल यादव ने 8 ओवर में 43 रन, देकर 2 विकेट, चंद्र मोहन सिंह और जतिन जाखर व हर्षित ने 1/1 विकेट हासिल किये।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए महेश क्रिकेट अकादमी ने 39.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाकर ढेर हो गई। महेश क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए जतिन जाखर ने 56 गेंदों पर 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 55 रन, गुरुदत्त ने 62 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 45 रन, दक्ष ठाकुर ने 39 गेंदों पर 3 चोक्को की मदद से 33 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कार्तिक बोरा ने 7.2 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट, श्लोक शुख्ला ने 8 ओवर मे 1 मैडेन, 29 रन देकर 3 विकेट, वंशज भाटिया ने 8 ओवर में 1 मैडेन, 53 रन देकर 2 विकेट, निखिल कुमार ने 1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच निखिल कुमार को घोषित किया गया।
